June 6, 2026

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बॉलीवुड अभिनेता धर्मेन्द्र को दिया छत्तीसगढ़ आने का न्यौता, जानिए क्या है ये पूरा मामला

images (4)

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दूरभाष से सुप्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता धर्मेन्द्र से बातचीत कर उनसे कुशल क्षेम पूछा और उन्हें याद दिलाया कि एक बार वे छत्तीसगढ़ के रायगढ़ आये थे। मुख्यमंत्री ने श्री धर्मेन्द्र को छत्तीसगढ़ आने का न्यौता भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ और पंजाब में ये अनूठी समानता है कि देश मे ये दो ही ऐसे राज्य हैं जिनका नामकरण अंकों के आधार पर किया गया है। पंजाब में पांच नदियां हैं और छत्तीसगढ़ में 36 गढ़ थे।


अभिनेता कृष्णा ने मुख्यमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ में शूटिंग के लिए प्रस्तावित फिल्म में श्रेयस तलपड़े और किकु शारदा सह कलाकार रहेंगे। श्री कृष्णा ने यह भी बताया कि ओएमजी इंडिया श्रृंखला के एपीसोड की शूटिंग के लिए वे छत्तीसगढ़ के अनूठे स्थलों का भी फिल्मांकन करेंगे।

मुख्यमंत्री ने इस पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भी कई अनूठे स्थल हैं। उन्होंने मैनपाट के जलजली के बारे में बताया कि वहां कूदने पर जमीन स्प्रिंग की तरह उछाल देती है। बस्तर की दुर्लभ कुटुम्बसर गुफा की जानकारी देते हुए बघेल ने बताया कि वहां स्टेगलामाईट से निर्मित अनेक आकृतियां है और वहां अंधी मछलियां पायी जाती है।


You may have missed