अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन सिर्फ बॉलीवुड की नहीं बल्कि देश की प्रतिभा की भी बड़ी क्षति-भूपेश बघेल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज ट्वीट कर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि बहुत कम उम्र में अपने अभिनय से देशवासियों के दिल में जगह बना चुके युवाप्रिय अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के कम आयु में आकस्मिक निधन की खबर दुखद है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ बॉलीवुड की नहीं बल्कि देश की प्रतिभा की भी बड़ी क्षति है। ईश्वर उनके परिवार और करोड़ों चाहने वालों को संबल दें।


बहुत कम उम्र में अपने अभिनय से देशवासियों के दिल में जगह बना चुके, युवाप्रिय अभिनेता #SiddharthShukla के इस आयु में आकस्मिक निधन की खबर दुखद है।
यह सिर्फ बॉलीवुड की नहीं बल्कि देश की प्रतिभा की भी बड़ी क्षति है।
ईश्वर उनके परिवार और करोड़ों चाहने वालों को संबल दें।
ॐ शांति: pic.twitter.com/PqLGCuC6dY
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) September 2, 2021

