July 4, 2026

युवकों के दो गुटों में चले चाकू, दो सगे भाइयों की पेट की अंतडियां निकली बाहर

abasiuasbaa-lih-dh-ddh_1630657539

जगदलपुर शहर के पर्यटन स्थल दलपत सागर के पास गुरुवार देर रात युवकों के दो गैंग के बीच चाकूबाजी हो गई। हमले में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। चाकू के वार से दोनों के पेट की अतड़ियां तक बाहर आ गई है। जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती दोनों युवकों की हालत गंभीर है। सिटी कोतवाली पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है।


जानकारी के मुताबिक, दलपत सागर के पास एक दुकान में शहर के ही तीन युवक विक्की, शुभम सेठी और सूरज चाय पी रहे थे। इस दौरान दूसरे गुट के सुमित पांडे, अज्जू और महादेव घाट निवासी नरेंद्र रथ सहित अन्य युवक भी वहां पहुंच गए। इसके बाद आपसी रंजिश की वजह से अचानक दोनों गुटों में विवाद शुरू हो गया। शुभम सेठी ने अपने मामा बजरंगी नायडू को कॉल कर 10 से 12 युवकों को और बुला लिया।इसके बाद दोनों गुटों में काफी देर तक मारपीट होती रही।

स्थानीय लोगों ने दोनों भाइयों को अस्पताल पहुंचाया।
मौके पर खड़े लोगों के अनुसार, एक युवक ने बजरंगी नायडू और उसके भाई अजय नायडू इन दोनों पर चाकू से जानलेवा वार करना शुरू कर दिया। तकरीबन आधे घंटे तक यह झगड़ा चलता है। घटना के बाद सभी मौके से फरार हो गए। दोनों घायल भाइयों को पास में खड़े लोगों ने मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां डॉक्टरों के द्वारा इनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों की मानें तो दोनों की हालत काफी गंभीर है। थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि, मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।


You may have missed