नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं, राजधानी के नवपदस्थ एसपी ने ली यातायात की बैठक
रायपुर। राजधानी के नवपदस्थ एसपी प्रशांत अग्रवाल (Raipur SP Prashant Agarwal) पदभार ग्रहण करते ही शहर की यातायात व्यवस्था के संबंध में बैठक बुलाया ली। बैठक में एएसपी यातायात एमआर मंडावी, डीएसपी यातायात सतानंद सिंह विंध्याराज, सतीश कुमार ठाकुर और यातायात में पदस्थ निरीक्षक निरीक्षक एवं सहायक उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी उपस्थित हुए।


इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अधिक से अधिक कार्रवाई करने, ओवरस्पीड एवं स्टंट करने वालों पर विशेस रूप से कार्रवाई करने, नाबालिक वाहन चालक बिना हेलमेट तीन सवारी, रॉन्ग साइड, नशे की हालत में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

