April 21, 2026

CG NEWS : NEET की परीक्षा देने आई छात्रा की करंट लगने से मौत, कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आई छात्रा

maut

भिलाई। नीट की परीक्षा देने धमतरी से आई छात्रा की करंट लगने से मौत हो गई. प्रगति नगर, रिसाली में अपने रिश्तेदार के घर आई छात्रा कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आने से मौत हो गई.


पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार, पायल पिता गजाधर राम गंगेले (21 वर्ष) नीट की परीक्षा देने के लिए धमतरी से प्रगति नगर, रिसाली में अपने रिश्तेदार के घर आई थी. यहां कपड़ा सुखाते समय करंट की चपेट में आने से बेसुध हो गई. परिजन जब तक सेक्टर-9 अस्पताल लेकर पहुंचते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. नेवई थाना इलाके में घटित घटना की पुलिस जांच कर रही है.


You may have missed