अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में राज कुंद्रा को कोर्ट ने दी बड़ी राहत
अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को आज कोर्ट से जमानत मिल गई है. मुंबई की एक अदालत ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी है. आपको बता दें कि राज 2 महीने से जेल में बंद थे.


फेमस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (shilpa shetty) के पति राज कुंद्रा (raj kundra) एक लंबे समय से जेल में बंद थे. राज पर अश्लील फिल्में बनाने और ऐप पर पेश किए जाने का गंभीर आरोप हैं. हाल ही में मुंबई पुलिस ने अब करीब 1500 पन्नों की चार्जशीट भी दाखिल थी. लेकिन अब आखिरकार राज कुंद्रा को राहत की सांस मिल गई है.
आपको बता दें कि राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था. इसके बाद से वह जेल में बंद थे और लगातार जमानत की गुहार कोर्ट से लगा रहे थे. ऐसे में आज एक लंबे वक्त के बाद उनको जमानत दी गई है. मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 50 हजार के मुचलके पर राज कुंद्रा को जमानत दी.

