जयमाला के बाद दुल्हन ने देखा कुछ ऐसा की कर दिया शादी से इंकार
गोरखुपर: गोरखुपर जिले के करमौरा गांव से एक मामला सामने आया है, जहां जयमाला के बाद दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। हालांकि परिवार के लोगों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह किसी की बात ने सुनी और शादी न करने की जिद पर अड़ी रही है। आइए आपको बताते हैं कि ऐसी क्या बात हुई कि दुल्हन ने जयमाला के बाद शादी से इंकार कर दिया।


मिली जानकारी के अनुसार शादी की सभी रस्मे शुरू हो चुकी थीं। जयमाल का कार्यक्रम भी हो चुका था। इसी बीच दुल्हन को कुछ ऐसा दिखा कि उसने सीधे शादी करने से ही मना कर दिया। दुल्हन को काफी समझाया गया लेकिन उसने शादी करने के लिए हामी नहीं भरी और आखिर में दूल्हा बिना दुल्हन के ही बारात लेकर घर लौट गया। गोरखुपर जिले के गुलरिहा क्षेत्र के करमौरा गांव में खुटहन खास गांव से शुक्रवार को बारात आई थी।
बारातियों की लड़की वालों की तरफ से खूब खातिरदारी की गई। द्वारचार के बाद जयमाल का कार्यक्रम भी शुरू हो चुका था। जयमाल स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई। इस दौरान कुछ बारात खाना खाकर घर जा चुके थे। इसके बाद दूल्हा पक्ष की ओर से लाया गया डाल का सामान दुल्हन के घर पहुंचाया गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने डाल का सामान खोला तो उसमें गहने और कपड़े देखकर दुल्हन और उसके घर वाले नाराज हो गए।
लड़का पक्ष की तरफ से जो गहने और कपड़े लाए गए थे वह न तो दुल्हन को पसंद थे और न ही उसके परिवार वालों को। लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष से इस बारे में बात की तो दोनों ओर से कहासुनी शुरू हो गई। दोनों ओर से कुछ देर तक चली कहासुनी के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दोनों से दुल्हन को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन दोनों ओर से बात नहीं बन सकी।
इसके दूल्हे को बिना दुल्हन के ही बारात को वापस ले जाना पड़ा। इस मामले में जब रिश्तेदारों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दुल्हन को शुरू से ही लड़का पसंद नहीं था। उसने सगाई के वक्त भ दूल्हे को नापसंद कर दिया था, लेकिन कुछ बंदिशों के चलते लड़की ने शादी के लिए हामी भर दी थी। हालांकि दोनों ओर से किसी ने भी पुलिस से शिकायत नहीं की है।

