April 22, 2026

फिर बदलने वाला है मौसम का मिजाज, जानिए आपके शहर का हाल

weather

रायपुर: राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में एक बार फिर मौसम का निजाज बदल गया है। इसका असर कल यानी मंगलवार से दिखाई देगा। प्रदेश में छह डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ जाएगी। अभी तक हवा की दिशा उत्तर थी जो कि बदल गई। उत्तर से आ रही ठंड हवा के कारण प्रदेश के कुछ इलाकों में ठंड पड़ रही थी। इस बीच हवा की दिशा परिवर्तित होकर दक्षिण पूर्व और दक्षिण होने के कारण बंगाल की खाड़ी से गर्म हवा आने की संभावना है, इसके कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 16 फरवरी तक पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसी तरह अधिकतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।


आज सामान्य रहेगा मौसम
14 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। खासकर रायपुर में आकाश साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। एक दिन पहले उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश भर में ठंड बढ़ गई थी। खासकर पेंड्रा रोड में शीतलहर की स्थिति बन गई थी। वहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया था। अब यहां भी गर्मी बढ़ेगी। रविवार को बलरामपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।


You may have missed