June 6, 2026

फिर बदला मौसम का मिजाज: छत्तीसगढ़ और बिहार समेत इन राज्यों में बारिश के आसार

barish

नई दिल्ली: पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बने बदलाव का असर अभी भी दिखाई दे रहा है। शिमला के आसपास जहां ताजा हिमपात हुआ है, वहीं हिमालयी राज्यों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो रही है। यही नहीं 28 फरवरी 2022 की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ बना है, जिससे उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।


मैदानी इलाकों की बात करें तो दिल्ली के साथ ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और बिहार समेत तमाम राज्यों में बारिश हो रही है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। आईएमडी के मुताबिक 28 मार्च की रात को पश्चिमी विक्षोभ बनने से 3 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। 02 मार्च को उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।

वर्तमान में दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश में बारिश आगे भी जारी रहने की संभावना जताई गई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि हुई है।

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में हो रही बारिश
उत्तरी छत्तीसगढ़ में बीती रात से झमाझमा बारिश हो रही है। जिसके चलते तापमान में गिरावट होने से फिर ठंड बढ़ गई है। सरगुजा संभाग के अधिकांश जिलों में बीती रात से मौसम में बदलाव हुआ है। ठंडी हवाओं के साथ बारिश और ​ओले गिरने से तापमान में गिरावट हुई है। इधर जशपुर में आंधी तूफान के साथ सुबह से तेज बारिश हो रही है। वहीं बेमौसम बरसात से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश से मिर्च, टमाटर, गेंहू और सरसों के फसलों को नुकसान होगा। अब भी घने बादलों ने डेरा डाला है।


You may have missed