April 19, 2026

Government Job 2022: स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर भर्ती, 25,000 तक मिलेगी सैलरी

JOB2

भोपाल: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें युवाओं के लिए एक खास मौका हैं। मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने कुछ समय पहले सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली थी। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया काफी समय से चल रही है और अब इन पर अप्लाई करने की अंतिम तारीख भी पास आ गई है। इसलिए योग्य और इच्छुक होने के बावजूद अगर आपने अब तक अप्लाई न किया हो तो अब ऐसा कर दें। नेशनल हेल्थ मिशन के इन पदों पर केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। इसके लिए आप इन दो वेबसाइट्स पर जा सकते हैं – sams.co.in और nhmmp.gov.in


ये है आखिरी तारीख
मध्य प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पदों पर अप्लाई करने की अंतिम तारीख 15 मार्च 2022 है। अंतिम तिथि के पहले फॉर्म भर दें वरना आपके आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

वैकेंसी विवरण
एनएचएम एमपी में निकले इन पदों का विवरण इस प्रकार है।

सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा – 486
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी – 480 पद

अन्य जरूरी जानकारियां
एनएचएम एमपी के इन पदों पर सेलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स को महीने के 25,000 रुपए वेतन मिलेगा। इसके लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

अगर शैक्षिक योग्यता की बात करें तो इन पदों के लिए बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग या समकक्ष कोर्स किए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।


You may have missed