May 19, 2026

रायपुर मे डकैती की बड़ी वारदात: परिवार को बंधक बना डैकतों ने लूटे लाखों के जेवरात

daikaiti in raipur

रायपुर: राजधानी रायपुर मे बीते रविवार डकैतों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। करीब आधा दर्जन हथियारबंद डकैतों ने व्यापारी और उसकी पत्नी को बंधक बनाकर 10 लाख से ज्यादा के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है।


जानकारी के मुताबिक घटना रविवार देर रात 3 से 4 बजे की है। यहां साईं वाटिका में दिनेश कुमार साहू का मकान है। रविवार की रात सभी खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए थे। तभी तड़के रात छह से सात बदमाश उनके घर चोरी करने पहुंचे थे। चोरों की आहट सुन दिनेश और उसकी पत्नी उठी तो आरोपी अपने हाथ मे डंडे और धारदार हथियार रखे हुए थे। आरोपियों के पास हथियार देखकर पति पत्नी डर गए, जिसके बाद डकैतों ने दोनों को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। ज़के बाद कमरे आलमारी में रखे नगदी और सोने चांदी के जेवरात लेकर सभी आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुटी है।


You may have missed