April 23, 2026

कितने बजे होगा शपथ, कहां होगा समारोह, कितने तोपों की सलामी दी जाएगी, जानिए सबकुछ

IMG_20220725_095538

नई दिल्ली: भारत के राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू आज शपथ (Droupadi Murmu Oath) लेने जा रही हैं. शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली में संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित किया जा रहा है. देश के शीर्ष संवैधानिक पद की शपथ लेने जा रहीं द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) आदिवासी समुदाय की पहली राष्ट्रपति (President) होंगी. शपथ ग्रहण के बाद द्रौपदी मुर्मू को 21 तोपों की सलामी (Gun Salute) दी जाएगी.


शपथग्रहण समारोह आज सुबह 10:15 बजे होगा और भारतीय संविधान के मुताबिक भारत के चीफ जस्टिस एन वी रमण राष्ट्रपति को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. इससे पहले द्रौपदी मुर्मू राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दीं.

द्रौपदी मुर्मू रचेंगी इतिहास
द्रौपदी मुर्मू संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित सामारोह में शपथ लेंगी. शपथ के बाद वह निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के साथ सीट का आदान-प्रदान करेंगी. द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति के सचिव द्वारा उनके समक्ष रखे गए शपथ रजिस्टर पर हस्ताक्षर करेंगी. सुबह 10:23 बजे भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू का संबोधन होगा. नई राष्ट्रपति की ओर से गृह सचिव को अनुमति देने के बाद समारोह समाप्त हो जाएगा.

संसद के सेंट्रल हॉल में शपथ समारोह
समारोह शुरू होने से पहले, निवर्तमान राष्ट्रपति कोविंद निर्वाचित राष्ट्रपति मुर्मू के साथ सुबह 10:03 बजे संसद भवन पहुंचेंगे, जहां उनका स्वागत निवर्तमान उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा स्पीकर करेंगे. सुबह 10:10 बजे रामनाथ कोविंद और द्रौपदी मुर्मू संसद के केंद्रीय कक्ष में पहुंचेंगे, यहां पहुंचने के साथ ही राष्ट्रगान होगा.

कई हस्तियां समारोह में होंगी शामिल
द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) की शपथ समारोह में कई हस्तियां शामिल होंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi), मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख अफसर और सैन्य अधिकारी इस समारोह में शामिल होंगे. एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को भारी वोटों के अंतर से मात दी थी. मूर्मु के समर्थन में ना सिर्फ NDA बल्कि विपक्ष के कई दलों ने भी वोट किया था. ये पहला मौका है जब आजाद देश में पैदा हुआ कोई शख्स राष्ट्रपति बनने जा रहा है.


You may have missed