सावन का दूसरा सोमवारः कष्टों से मुक्ति के लिए करें सोम प्रदोष व्रत
रायपुरः आज सावन का दूसरा सोमवार है और इसके साथ ही प्रदोष का शुभ संयोग भी है। सावन में सोम प्रदोष व्रत सभी कष्टों से मुक्ति दिलाने वाला है। पूरी श्रद्धा-भक्ति के साथ भगवान शिव की अराधना करने से भगवान उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। साल में एक महीना ऐसा आता है जिसे सावन का महीना कहते और इस महीने में भक्त भोले बाबा का नाम जपते हैं।


सोम प्रदोष व्रत करने से भगवान शिव की कृपा सदैव आप पर बनी रहती है। प्रदोष व्रत में भगवान शिव की उपासना की जाती है। माना जाता है कि प्रदोष के दिन भगवान शिव की पूजा करने से व्यक्ति के पाप धूल जाते हैं और उसे मोक्ष प्राप्त होता है।
सोम प्रदोष व्रत की विधि
• प्रदोष व्रत करने के लिए प्रात: सूर्य उदय होने से पूर्व उठना चाहिए।
• नित्यकर्मों से निवृत होकर, भगवान श्रीभोले नाथ का स्मरण करें।
• इस व्रत में आहार नहीं लिया जाता है।
• पूरे दिन उपावस रखने के बाद सूर्यास्त से एक घंटा पहले, स्नान आदि कर श्वेत वस्त्र धारण करें।
• पूजन स्थल को गंगाजल या स्वच्छ जल से शुद्ध करने के बाद, गाय के गोबर से लीपकर, मंडप तैयार करें।
• अब इस मंडप में पांच रंगों का उपयोग करते हुए रंगोली बनाएं।
• प्रदोष व्रत की पूजा के लिए कुशा के आसन का प्रयोग किया जाता है।
• इस प्रकार पूजन की तैयारियां करके उतर-पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठें और भगवान शंकर की पूजा करें।
• पूजन में भगवान शिव के मंत्र ऊँ नम: शिवाय का जाप करते हुए शिव को जल चढ़ाएं।

