April 28, 2026

दिल दहला देने वाली घटना CCTV कैमरे में कैद: देखिए कैसे मां ने कोबरा से बचाई अपने बच्चे की जान

IMG_20220813_135810

मांड्या: कर्नाटक के मांड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है. इस वीडियो में एक मां ने अपने बेटे को कोबरा से बचा लिया. दिल दहला देने वाली ये घटना घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. बताया जा रहा है कि मां बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए जा रही थी.


मामला मद्दुर के वैद्यनाथपुर रोड का है. यहां एक घर के बाहर काफी लंबा सांप रेंगते हुए निकल रहा था. इसी बीच अंदर से मां अपने बेटे को लेकर निकली. बच्चा आगे आगे जा रहा था. तभी बच्चे ने रेंगते हुए कोबरा पर गलती से पैर रख दिया. कोबरा तुरंत फन फैलाकर खड़ा हो गया. इससे पहले कि वह बच्चे पर हमला करता, तुरंत मां ने बेटे को खींच लिया. अगर जरा-सी भी देर होती तो कोबरा बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता था.

सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. लोग मां की सूझ-बूझ की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

 


You may have missed