August 25, 2026

बड़ी खबर: रायपुर के मरीन ड्राइव में कूदकर युवक ने की खुदकुशी

IMG_20220824_100046

रायपुर: राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव तालाब में एक युवक ने कूदकर अपनी जान दे दी। करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक के शव को तालाब से बाहर निकाला।


जानकारी के मुताबिक मंगलवार को तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राइव में एक युवक ने तालाब में कूदकर अपनी जान दे दी। युवक की पहचान रियल स्टेट कारोबारी अनुपम केडिया के रूप में हुई है। मृतक अपने ड्राइवर के साथ यहां पहुंचा था। युवक तालाब के मुहाने पर बैठा हुआ था तभी अचानक तालाब में गिर गया।

वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, तब तक युवक गहरे पानी में चला गया था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। तेलीबांधा थाने की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की टीम को बुलाया गया, करीब 4 घंटे बाद शव को बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


You may have missed