July 21, 2026

गणेश झांकी में रायपुर पुलिस का चेकिंग अभियान: 20 से ज्यादा बदमाशों को चाकू और कई हथियारों के साथ पकड़ा

raipur crime

रायपुर: राजधानी रायपुर में सोमवार की रात गणेश झांकी निकाली गई। इस दौरान पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर 20 से अधिक बदमाशों व संदिग्धों के पास अवैध रूप से रखें चाकू एवं अन्य हथियार बरामद किया। जिन पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। दरअसल, गणेश विसर्जन झांकी के मद्देनजर अपराधों की रोकथाम तथा सुरक्षा व शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा झांकी व आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों व असामाजिक तत्वों की लगातार चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्तियों व असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से धारदार चाकू व लोहे के अन्य हथियार लेकर घूमते पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है।



You may have missed