May 29, 2023

छत्तीसगढ़ में 15 IPS अधिकारियों का फेरबदल: 12 जिलों के SP बदले गए; SP अभिषेक पल्लव को कबीरधाम की कमान, अब ये संभालेंगे दुर्ग, देखिए पूरी लिस्ट

रायपुर: छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को बड़े स्तर पर IPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। दरअसल, 15 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इनमें 12 जिलों के एसपी बदले गए हैं। दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव को कबीरधाम की कमान दी गई है। सूरजपुर एसपी रामकृष्ण साहू को सेनानी 13वीं बटालियन,कोरबा भेजा गया है। आई कल्याण एलेसेला को बेमेतरा से सूरजपुर एसपी बनाया गया है। कांकेर के एसपी रहे शलभ सिन्हा को दुर्ग का जिम्मा दिया गया है।

इसी तरह बलरामपुर एसपी मोहित गर्ग को हटाकर सेनानी 19वीं बटालियन,जगदलपुर भेजा गया है और बलरामपुर की कमान लाल उमेद सिंह को दी गई है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के एसपी टीआर कोशिमा को हटाकर सेनानी 2रीं बटालियन सकरी बिलासपुर भेजा गया है। और दंतेवाड़ा एसपी सिद्धार्थ तिवारी को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का नया एसपी बनाया गया है।

 

You may have missed