हैरान कर देने वाला मामला: मौत के बाद घर लौटी युवती! परिजनों ने 2 साल पहले कर दिया था अंतिम संस्कार, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला
बिलासपुर: तखतपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.. जहां 3 साल से लापता युवती को पुलिस ने दुर्ग से बरामद किया है। दरअसल, साल 2020 में सुभाष नगर की रहने वाली युवती घर से बिना बताए कहीं चली गई थी, जिसकी सूचना परिजनों ने तखतपुर थाने में दी थी…


जिसके बाद पुलिस युवती की खोजबीन में जुटी थी, इस बीच नांदघाट थाना क्षेत्र में मिली एक अज्ञात युवती के शव का अंतिम संस्कार परिजनों ने ये सोचकर कर दिया था कि वह शव गुम युवती की है… लेकिन पुलिस ने 3 साल बाद गुम युवती को खोज निकाला, जिससे परिवार में खुशी की लहर छाई हुई है।
पुलिस की रही अहम भूमिका
तखतपुर थाना प्रभारी एसआर साहू ने बताया कि युवती बिलासपुर से ट्रेन में बैठकर डोंगरगढ़ जा पहुंची थी. जिसके बाद वह डोंगरगढ़ से वापस भिलाई आकर एक बुजुर्ग दंपत्ति के घरपर रहकर घरेलू काम-काज करने लगी थी.
बुजुर्ग दंपत्ति के मृत्यु हो जाने के बाद वह घर वापसी की लिए निकली, लेकिन फिर रास्ता भटक गई. इस दौरान डायल 112 ने युवती की मदद की और उसे सखी सेंटर के सुपुर्द कर दिया, इसके बाद तखतपुर पुलिस ने युवती को उसके परिजनों तक पहुंचाया.
युवती को देख परिजनों के उड़े होश
युवती के अचानक घर पहुंच जाने से परिजनों के होश उड़ गए और उसे जिंदा देख सीने से लगाकर बिलख-बिलख के रोने लगे. युवती ने परिजनों को अपनी आप बीती सुनाई तब जाकर उन्हें माजरा समझ आया. युवती के सकुशल घर लौट आने के बाद परिजनों के चेहरें पर मुस्कान लौट आयी है. वहीं तखतपुर पुलिस का धन्यवाद किया हैं.

