CG School Holiday 2026: छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी, दीपावली की छुट्टी में हुई बढ़ोतरी, अब इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल
CG School Holiday 2026:, रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दीपावली की छुट्टी एक दिन बढ़ाने की घोषणा की है। अब प्रदेश के स्कूली बच्चों को 6 नवंबर से 11 नवंबर तक कुल छह दिनों का अवकाश मिलेगा। पहले दीपावली की छुट्टी 6 नवंबर से 10 नवंबर तक निर्धारित थी।


दीपावली पर अब 11 नवंबर तक रहेगी छुट्टी
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दीपावली की छुट्टी बढ़ाने की जानकारी दी है। इस फैसले के बाद विद्यार्थियों को त्योहार मनाने के लिए एक दिन अतिरिक्त मिलेगा। पहले जारी अवकाश कार्यक्रम में बदलाव करते हुए नया आदेश जारी किए जाने की उम्मीद है।
दशहरा और शीतकालीन अवकाश का शेड्यूल
छत्तीसगढ़ शासन के घोषित अवकाश कार्यक्रम के अनुसार, दशहरा पर 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक पांच दिनों की छुट्टी रहेगी। वहीं, दीपावली पर अब 6 नवंबर से 11 नवंबर तक छह दिनों का अवकाश प्रस्तावित है।
कुल 16 दिनों की छुट्टियां निर्धारित
इसके अलावा, शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक पांच दिनों का रहेगा। इस तरह दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश को मिलाकर कुल 16 दिनों की छुट्टियां निर्धारित की गई हैं।
दीपावली की छुट्टी बढ़ाने की घोषणा के बाद अब विद्यार्थियों और अभिभावकों की नजर स्कूल शिक्षा विभाग के नए आधिकारिक आदेश पर है।
View this post on Instagram

