November 28, 2026

BREAKING: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बिल्डिंग सील, निगरानी के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात

SUNILLL

मुंबई के अल्टामाउंट रोड स्थित पृथ्वी अपार्टमेंट में कई लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बीएमसी ने एक्शन लेते हुए इस बिल्डिंग को सील कर दिया है। इसी बिल्डिंग में सुनील शेट्टी का घर है। हालांकि सुनील का पूरा परिवार सुरक्षित है।


बता दें इस बिल्डिंग में 30 माले और 120 फ्लैट्स हैं। मुंबई के डी वार्ड के अस्सिटेंट कमिश्नर प्रशांत गायकवाड़ ने बिल्डिंग को सील करने की जानकारी दी है। सुनील शेट्टी के प्रवक्ता बताया एक्टर का परिवार इस समय मुंबई से बाहर है।

 थम नहीं रहा कोरोना का कहर
बता दें, कोरोना के कहर के बीच पूरे देश में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया चालू है लेकिन कोरोना वायरस के डेल्टा वैरियंट ने भारत समेत पूरी दुनिया में कोहराम मचाया हुआ है। कोरोना की दूसरी लहर अभी पूरी तरह थमी नहीं है और अब कई राज्यों में फिर से बढ़ रहे मामले चिंता भी बढ़ा रहे हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि कोरोना की तीसरी लहर भी जल्द दस्तक दे सकती है।

 


You may have missed