छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं की समय-सारणी जारी, जानिए कब से शुरू होंगे एग्जाम
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) एवं हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2027 की समय-सारणी जारी कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च से 8 अप्रैल 2027 तक आयोजित होंगी। वहीं कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 13 मार्च से 5 अप्रैल 2027 तक चलेंगी।


माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव द्वारा जारी समय-सारणी के मुताबिक सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
12वीं की परीक्षा 12 मार्च से होगी शुरू
कक्षा 12वीं की मुख्य परीक्षा की शुरुआत 12 मार्च 2027 को हिंदी विषय के पेपर से होगी। इसके बाद 15 मार्च को राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र सहित निर्धारित विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विषयवार परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार है
12 मार्च: हिंदी
15 मार्च: राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र, फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र, वस्तु चित्रण एवं आलेखन, शरीर क्रिया विज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा।
17 मार्च: संस्कृत।
19 मार्च: जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, पशुपालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी, मत्स्य एवं कुक्कुट पालन, भारतीय कला का इतिहास, विज्ञान के तत्व।
24 मार्च: समाजशास्त्र।
29 मार्च: गणित।
31 मार्च: अंग्रेजी।
3 अप्रैल: इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित, ड्राइंग एंड पेंटिंग, आहार एवं पोषण।
बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी जारी समय-सारणी के अनुसार अपनी तैयारी की योजना बना सकते हैं। सभी परीक्षाएं निर्धारित समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होंगी।

