November 24, 2026

रायपुर की हैदरी मस्जिद में मुतवल्ली चुनाव का ऐलान: कमेटी का गठन और वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया शुरू, यहां देखें इलेक्शन का पूरा टाइम-टेबल

IMG-20261124-WA0024

रायपुर। राजधानी रायपुर की हैदरी मस्जिद शिया असना अशरी मोमिन जमात में मुतवल्ली चुनाव का ऐलान हो गया है। 3 जनवरी 2027 को मतदान होगा। इसी दिन परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। इसके लिए चुनाव समिति का गठन किया गया है। वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। आइए एक नजर डालते है चुनाव कार्यक्रम और मतदान की समय सारिणी पर…


रायपुर के हैदरी मस्जिद में मुतवल्ली चुनाव की घोषणा हो गई है। इसी के साथ 23 नवंबर 2026 से नाम जुड़वाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मतदाता 3 दिसंबर 2026 तक शाम 4 बजे से रात 10 बजे के बीच सूची में अपना नाम जुड़वा सकेंगे। 4 दिसंबर 2026 को शाम 4 बजे प्रावधानिक मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 8 दिसंबर 2026 सुबह 11 से शाम 5 बजे तक मतदाता सूची में दावा आपत्ति कर सकेंगे। 9 दिसंबर 2026 सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक दावा आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। 11 दिसंबर 2026 अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।

नामांकन की प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के मुताबिक, नामांकन पत्रों का वितरण 11 दिसंबर से 12 दिसंबर 2026 तक सुबह 11 से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 13 दिसंबर 2026 से 14 दिसंबर 2026 सुबह 11 से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 15 दिसंबर 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। उम्मीदवार अपना नाम 16 दिसंबर 2026 दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक वापस ले सकेंगे।

चुनाव चिन्ह और मतदान की तारीख

17 दिसंबर 2026 दोपहर 3 से 5 बजे तक चुनाव चिन्ह आवंटन और प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। 18 दिसंबर 2026 से 2 जनवरी 2027 की शाम 5 बजे तक उम्मीदवार चुनाव प्रचार कर सकेंगे। वहीं 3 जनवरी 2027 को सुबह 9 बजे से शाम 4.30 बजे तक मतदान होगा। हैदरी मस्जिद के पास स्थित दरगाह हाल को पोलिंग सेंटर बनाया गया है, यहां मतदाता वोट डालेंगे। इसी दिन शाम 6 बजे तक रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

चुनाव समिति की भी घोषणा

हैदरी मस्जिद शिया असना अशरी, मोमिनपारा, रायपुर के वर्तमान मुतवल्ली हैदर अली का कार्यकाल समाप्त होने के कारण नवीन मुतवल्ली चुनाव होगा। मुतवल्ली चुनाव मार्गदर्शिका 2022 के अनुरूप निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव आयोजन के लिए पर्यवेक्षकगण छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के पूर्व सदस्य मोहम्मद यूशा, छत्तीसगढ़ राज्य मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष युनुस कुरैशी के मार्गदर्शन में 8 सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया गया है।

समिति में वर्तमान में मुतवल्ली हैदर अली, साजिद हुसैन, दुरूल हसन, शौकत अली, शब्बर अली, अधिवक्ता रियाज अली, जहूर जाफरी और मोनिस रजा को शामिल किया गया है।

यह चुनाव समिति मुतवल्ली चुनाव मार्गदर्शिका 2022 के अनुसार पारदर्शी चुनाव का आयोजन करेगी और पर्यवेक्षक के मार्गदर्शन में कार्य करेगी। गठित चुनाव समिति की ओर से मस्जिद में चुनाव प्रक्रिया का ऐलान किया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम की सूचना आम जमात के लिए मस्जिद के नोटिस बोर्ड में चस्पा किया जाएगा और बोर्ड में प्रेषित किया जाएगा।


You may have missed