June 30, 2026

19 जुलाई से राज्य के सभी कोर्ट खुलेंगे… हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने जारी किया आदेश

IMG_20210714_214112

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण कम होते देख अब स्थितियां सामान्य होती जा रही है। बिलासपुर हाईकोर्ट ने राज्य के सभी कोर्ट को 19 जुलाई से खोलने का आदेश जारी किया है।


रजिस्ट्रार जनरल दीपक कुमार तिवारी अपने आदेश में कहा है कि 19 जुलाई से राज्य के सभी कोर्ट में कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है।

रजिस्ट्रार जनरल के निर्देश के मुताबिक कोर्ट रूम में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना होगा। मास्क, डिस्टेसिंग और सेनेटाइजर का इस्तेमाल किया जायेगा। व्यक्तियों के बीच कम से कम दो गज की दूरी जरूर रखनी होगी।


You may have missed