May 4, 2026

अजब प्रेम की गजब कहानी : डेढ़ साल तक पति-पत्नी बनकर रह रहे थे दो युवक, एक ने दिया धोखा तो दूसरे ने किया कुछ ऐसा

IMG_20210714_222046

जशपुर। जिले में अजब प्रेम की गजब कहानी का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने दूसरे युवक पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। दरअसल, दोनों लड़के एक दूसरे से प्रेम करते थे। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली।


लेकिन शादी के डेढ़ साल बाद दोनों अलग हो गए। वहीं, अब पत्नी के रुप में रह चुके युवक ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।

युवक का आरोप है कि नारायणपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला 22 साल का सत्यनारायण यादव 2018 में स्कूल में उसके साथ पढ़ता था। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के दोस्त बन गए। इसके बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोपी सत्यनारायण जुलाई में उसे अपने घर ले गया।

सत्यनारायण ने 2019 में उससे शादी कर ली। वह पीड़ित को हमेशा पत्नी की तरह रखता था। वो उसे हमेशा महिलाओं के कपड़े पहनने को कहता था। एक पत्नी की तरह ही घर के पूरे काम-काज कराता था। सत्यनारायण पीड़ित को घर से बाहर भी निकलने नहीं देता था।

पीड़ित ने बताया कि सत्यनारायण ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घर से भागने पर तंत्र-मंत्र कर उसे खत्म कर देने की बात भी कही। इस डर से पीड़ित ने उसकी पत्नी के रुप में रहना शुरू कर दिया। लेकिन, अप्रैल 2021 में युवक मौका मिलते ही घर से किसी तरह भाग गया।

पीड़ित ने बताया कि वह घर पंहुचने के बाद भी तंत्र-मंत्र की बात से डरा हुआ था। घर में रहते हुए तीन महीने बीत जाने के बाद भी जब युवक को कुछ नहीं हुआ तो उसे तंत्र मंत्र की बात झूठी लगी। इसके बाद पीड़ित ने कुनकुरी थाने में सत्यनारायण के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस सत्यनारायण के खिलाफ धारा 377 का मामला दर्ज कर लिया है।

कुनकुरी टीआई भास्कर शर्मा ने बताया कि युवक ने अप्राकृतिक कृत्य करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सत्यनारायण के खिलाफ धारा 377 का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


You may have missed