बाइक में गांजा तस्करी करते भाई बहन गिरफ्तार, हजारों रुपये का गांजा बरामद
महासमुंद। ओडिशा से बलौदाबाजार गांजा तस्करी करते हुए भाई बहन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी बलौदाबाजार के लवन बांधा के रहने वाले हैं। इनके पास से 8 किलो गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत 8 हजार रुपए आंकी गई है।


मामला सांकरा थाना का है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। सांकरा थाना प्रभारी सूर्यकांत भारद्धाज ने बताया कि सोमवार शाम पौने आठ बजे गुरुघासीदास चौक के पास पल्सर बाइक में सवार ग्राम लवनबांधा निवासी सागर मारकंडे पिता चोवराम (22) व उसकी पत्नी निर्मला मारकंडे पति चोवराम (44) को गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। ये दोनों ओडिशा से गांजा लेकर बलौदाबाजार जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि मुखिबर से सूचना मिली कि बिना नंबर की पल्सर बाइक में एक महिला व पुरुष सवार है। इनके पास पीट्?ठू बैग है, जिसमें गांजा रखा हुआ है। ये ओडिशा से सांकरा की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम गुरुघासीदास चौक के पास सोमवार शाम पौने आठ बजे घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी, उसी समय बिना नंबर वाली पल्सर बाइक चौके के पास पहुंची, तो उसे रोककर पूछताछ की गई। इस दोनों गोलमोल जवाब देते रहे।
मुखिबर की निशानदेही पर उसके पास रखे पीट्?ठू बैग की तलाशी ली तो, 8 पैकेट गांजा मिला। गांजा व परिवहन में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र भोई ,आरक्षक जितेंद्र बाघ, वीरेंद्र साहू, , मदन निषाद, कमल नारायण शामिल थे।

