April 22, 2026

CG NEWS: बीएसएफ के जवान ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड, गोली की आवाज से कैम्प में मची अफरा तफरी

goli khud

कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले के कोड़ेकुरसी थाना क्षेत्र के करकापाल में बीएसएफ के जवान ने कैम्प में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। बीएसएफ जवान का नाम लक्ष्मण बताया जा रहा है. जबकि कांकेर एसपी शलभ सिन्हा ने घटना की पुष्टि की है। यह घटना मंलगवार को घटी। यही नहीं, जवान लक्ष्मण ने अपनी रायफल से खुद को गोली मार ली और गोली की आवाज से कैम्प में अफरा तफरी मच गई थी।


घटना के बाद साथी जवानों और बीएसएफ के अधिकारियों ने जवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल जिला पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद जवान को हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर किया गया था, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। बीएसएफ जवान लक्ष्मण ने खुद को गोली क्यों मारी, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. जबकि बीएसएफ के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं।


You may have missed