May 5, 2026

व्हाट्सएप स्टेट्स में लिखा..मैं एक दिन जरूर आउंगा-साॅरी यारों…फिर युवक ने जहर पीकर दे दी अपनी जान

aappa

धमतरी: फेसबुक आईडी हैक कर उसमें लड़की के साथ गलत पोस्ट डाले जाने के कारण और अपने परिवार को परेशान देखकर मगरलोड के बोरसी के रहने वाले युवक ने खुदकुशी कर ली। मौत होने के पहले युवक ने अपने व्हाट्सएप के स्टेटस में इसका जिक्र कर माफी भी मांगा है। फेसबुक आईडी हैक करना आज कल आम बात हो गई है। हैक कर लोग इससे से उसके परिचितों से पैसे की मांग करते थे वहीं कुछ लोग बदनाम करने की कोशिश से गलत पोस्ट भी डाला करते हैं।


ऐसा ही एक मामला मगरलोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बोरसी में आया है। कुरूद शराब दुकान में पदस्थ तेजप्रताप भक्ता 22 वर्ष पिता नारायण भक्ता की फेसबुक आईडी को किसी ने हैक कर लड़की के साथ गलत पोस्ट डाल दिया था। बदनामी की वजह से युवक ने 20-21 जुलाई की दरमियानी रात जहर सेवन कर लिया जिसकी मौत हो गई। मृतक कुरुद शराब दुकान से रोजाना घर आना-जाना करता था। मंगलवार की रात 10 बजे वह अपने घर लौटा।खाना खाने की बजाय सीधे अपने कमरे में चला गया। सुबह परिजनों ने उसके आवाज सुनी , कमरे में जाकर देखा तेजप्रताप बेहोश पड़ा हुआ था। उसे तत्काल इलाज के लिए धमतरी मसीह अस्पताल लाया जा रहा था रास्ते में मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि तेज प्रताप ने मौत आने के पहले अपने स्टेटस में मौत का कारण बताया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि उसके फेसबुक को किसी ने हैक कर लड़की के साथ आपत्तिजनक पोस्ट डाला है ।जिसका वह आहत है, वह यह काम नहीं किया है फिर भी आरोप उस पर ही आएगा इस वजह से वह वह खुदकुशी कर रहा है। इसके लिए उसने अपने परिवारजनों और मित्रों से माफी भी मांगी है ।बहरहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच में जुट गई है।


You may have missed