November 9, 2026

दिवाली मनाने गांव जा रहा साहू परिवार हादसे का शिकार, अनियंत्रित होकर नदी में गिरी कार, चार लोगों की मौत

1000818835

अभनपुर। राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर क्षेत्र में दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं। त्योहार मनाने अपने गृहग्राम पसौद जा रहा एक परिवार दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गया। टीला एनीकट के पास देर रात करीब 1 बजे अनियंत्रित कार नदी में जा गिरी। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।


टीला एनीकट के पास हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के लक्ष्मीनगर निवासी शीतल साहू (44) अपनी पत्नी भारती साहू और बेटे-बेटी के साथ दिवाली मनाने गृहग्राम पसौद जा रहे थे। इसी दौरान टीला एनीकट के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर नदी में समा गई।

हादसे में शीतल साहू, उनकी पत्नी भारती साहू और उनके बेटे-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। दिवाली के त्योहार पर गांव जा रहे परिवार के साथ हुए इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

गोबरा नवापारा पुलिस जांच में जुटी

एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना मिलने के बाद गोबरा नवापारा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।


You may have missed