CG मौसम अलर्ट : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश और की आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तर और पश्चिमी छत्तीसगढ़ के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। तेज हवाओं के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।


बात करें राजधानी रायपुर की तो शुक्रवार को दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे। देर शाम हल्की बारिश हुई। आज भी सुबह से हल्की बारिश हो रही है। राजधानी से लगे जिलों में भी बारिश का दौरा जारी है। लगातार बारिश से तापमान में गिरावट हुई है।
इन जिलों में होगी तेज बारिश
मौसम विभाग की माने तो उत्तर-पश्चिमी छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश हो सकती है। कोरिया, पेंड्रा, कबीरधाम जिले में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी किया है। इन जिलों में अंधड़ के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इधर राजधानी रायपुर समेत आसपास के जिलों में हल्की वर्षा होगी।

