April 29, 2026

1000mAh की बैटरी और माइक्रोफोन-स्पीकर के साथ आया यह जबरदस्त मास्क, फीचर्स जान आप भी हो जाएंगे हैरान

MASKKK

पूरी दुनिया में कोरोना महामारी का प्रकोप अब भी जारी है और इसलिए टेक्नोलॉजी कंपनियां लोगों की सुरक्षा के लिए लगातार नए प्रोडक्ट्स लॉन्च कर रही हैं जो लोगों को इस भयानक वायरस से सुरक्षित कर सके. इसी कड़ी में दक्षिण कोरियाई टेक जायंट एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने एक हाईटेक फेस मास्क लॉन्च किया है. एलजी का यह नया प्यूरीकेयर वियरेबल एयर प्यूरीफायर न सिर्फ आपके सांसों में ली जाने वाली हवाओं को प्यूरीफाई करता है बल्कि कई फीचर्स से भी लैस है जो आपके आम दिनचर्या को और बेहतर बना सकते हैं. इसके साथ ही इसमें इस बात का भी ध्यान रखा गया है कि इस मास्क का इस्तेमाल करने वाले किसी भी यूजर को बार-बार मास्क उतारने की जरूरत न पड़े.


कंपनी ने कहा कि भले ही फेसमास्क इस समय की जरूरत हो लेकिन इस बात को नकारा नहीं जा सकता है कि इसके कारण कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है जिसमें चश्में पर भाप आना, जबड़े का पसीने से भीग जाना और तेजी से सांस लेने पर एयरफ्लो का रुकना शामिल है. इसलिए उसने एक ऐसे प्रोडक्ट को बनाने की योजना बनाई जो न सिर्फ सुरक्षित हो बल्कि होने वाली परेशानी को भी कम कर सके. एलजी के अनुसार उसने जो हाईटेक फेसमास्क बनाया है वो न सिर्फ टेडिशनल मास्क से अलग है बल्कि स्टाइलिश भी दिखता है.

1000mAh की बैटरी से लैस है मास्क
LG PuriCare Wearable Air Purifier अपने बीटा मॉडल से ज्यादा इम्प्रूवमेंट्स के साथ आता है जिसमें छोटा, हल्का और ज्यादा प्रभावी मोटर शामिल है. एक प्रेस रिलीज में कंपनी ने कहा कि इस मास्क का लाइटवेट डिजाइन इसे दिनभर पहनने लायक बनाता है. इस मास्क का वजन मात्र 94 ग्राम है और इसे पूरे दिन आसानी से पहना जा सकता है. इस हाईटेक मास्क में 1000mAh की बैटरी दी गई है जो मात्र 2 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है. कंपनी ने आगे कहा कि इसका पतला डिजाइन नोज और चिन के नीचे से निकलने वाले एयर को ब्लॉक कर देता है और घंटों तक के लिए एक कम्फर्टेबल सील देता है.

माइक्रोफोन और स्पीकर से लैस है मास्क
यह मास्क न सिर्फ परेशानियों को दूर करती है बल्कि इसमें इनबिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर भी लगा है जो VoiceON टेक्नोलॉजी से पावर्ड होता है. ऐसे में इसका इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति को अपनी वॉइस ज्यादा ऊंची नहीं करनी पड़ेगी और न ही मास्क उतारने की जरूरत पड़ेगी और वो आसानी से लोगों बात कर सकेंगे.


You may have missed