ब्रेकअप के बाद गर्लफ्रेंड ने फांसी लगाकर तो ब्वायफ्रेंड ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
इंदौर। ब्रेकअप से नाराज गर्लफ्रेंड-ब्वायफ्रेंड ने अलग-अलग जगहों पर खुदकुशी कर ली। गर्लफ्रेंड देर रात फांसी पर झूल गयी तो ब्वायफ्रेंड ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना इंदौर के हीरानगर क्षेत्र के करीब की है, जहां रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला था। युवक की पहचान 25 वर्षीय देवेंद्र के रूप में हुई है


जानकारी के मुताबिक देवेंद्र एक प्राइवेट कंपनी में मार्केटिंग का काम करता था। देवेंद्र 1 साल से रविदास नगर की रहने वाली काजल कोटवाल से प्यार करता था। दो दिन पहले ही दोनों के बीच लड़ाई हो गयी।
दोनों एक दूसरे से ब्रेकअप करने की बात कहने लगे। इसी बात से नाराज होकर काजल ने फांसी लगाकर जान दे दी। इधर, देवेंद्र को जब इसकी जानकारी हुई तो वो भी ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।
काजल PSC की तैयारी कर रही थी। काजल और देवेंद्र की अफेयर की जानकारी काजल के भाई को हुई तो उसने काजल से रिश्ते तोड़ लेने को कहा, लेकिन काजल अपने प्रेमी से फिर भी मिलती रही।
इसी बीच एक दिन काजल को देवेंद्र ने किसी अन्य लड़के के साथ बात करते हुए देख लिया, जिसके बाद देवेंद्र को काजल की बेवफाई का शक हो गया। इसके बाद देवेंद्र और काजल में लड़ाई शुरू हो गयी।
गुरूवार को दोनों के बीच आखिरी बात हुई थी, जिसमें दोनों के बीच खूब लड़ाई हुई। लड़ाई के बाद काजल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं देवेंद्र को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने भी आत्महत्या कर ली।

