October 22, 2026

RAIPUR NEWS : राजधानी के बूढ़ातालाब में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप

BUJU

रायपुर। राजधानी रायपुर के बूढ़ातालाब में बुजुर्ग महिला का शव मिला है। बता दे कि तालाब के पास मौजूद सफाईकर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस टीम अज्ञात महिला की शिनाख्त के लिए जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृत महिला की उम्र तकरीबन 60 वर्षीय दिखाई दे रही है जिनकी लाश तालाब में तैरती मिली। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। यह पूरा मामला पुरानीबस्ती थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात ही मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा।



You may have missed