Raipur Crime News: रायपुर में युवती को चलती कार से फेंक फरार हुए बदमाश, जाँच में जुटी पुलिस
रायपुर। Raipur Crime News: राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर मिल रही है की कार सवार बदमाश युवती को कार से बाहर फेंक कर फरार हो गए हैं। आपको बता दे कि घटना लगभग सुबह 6:30 बजे की है जहां उरला थाना डायल 112 को सूचना मिली की एक युवती को महामाया स्टील कंपनी के पास उरला-सरोरा रोड के बीच में कार से फेंक कर तेज़ी से कार को चलाते हुए युवक भाग खड़ा हुआ है जिसके बाद तत्काल घटनास्थल पर पहुँची पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की। फिलहाल अब तक किसी भी व्यक्ति के कार का नंबर नहीं देख पाने से आरोपी का पता नहीं लगाया जा सका है।


पढ़िए पूरी खबर-
प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार युवती की हालत खराब थी,उसकी उम्र तकरीबन 19 वर्ष बताई जा रही है जो कार से फेंके जाने के बाद बेहोशी की हालत में थी। मदद करने मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने युवती से उसका नाम भी पूछा परंतु युवती कुछ भी बता नहीं पाई। फिलहाल 108 आपातकालीन सेवा को सूचना देकर एंबुलेंस बुला युवती को इलाज़ हेतु मेकाहारा अस्पताल रवाना किया गया है। प्रथम दृष्टि यह अपहरण सहित अन्य गंभीर अपराधों को अंजाम देने का मामला नज़र आ रहा है। युवती के होश में आने के पश्चात ही मामला साफ हो पायेगा।

