July 5, 2026

55 साल के बुजुर्ग ने की हैवानियत की सारी हदें पार : 4 साल की मासूम को बनाया अपने हवस का शिकार

Capture

कोरिया: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में 4 साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार किया है. मासूम बच्ची से दरिंदगी के आरोप में चिरमिरी पुलिस ने कार्रवाई की है।


पढ़िए पूरी खबर–
दरअसल, चिरमिरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. बच्ची की मां के मुताबिक 4 साल की बच्ची को वे अपने नानी सास के घर में छोड़कर सोसायटी चावल लेने गई थी. चावल लेकर घर वापस आई तो उसी समय उसकी लड़की खुला बदन कपड़ा को हाथ में लेकर घर आई. बच्ची की मां ने बताया कि वह सोची खेलते समय कपड़े निकाली होगी. फिर कपड़ा पहना दी. इसके बाद बच्ची अपने मां को दर्द के बारे में बताई.

बच्ची ने बताया कि नानी अम्मा के यहां गई थी, तब नानी अम्मा के यहां रहने वाला डोकरा उसके साथ गलत काम किया है. इसके बाद मामले की जानकारी थाने में दी गई. आरोपी के खिलाफ 236/2021 धारा 376 क, ख भा0द0वि0 और पाक्सो एक्ट की धारा 4,6 दर्ज कर तत्काल घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक दी गई.

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में आरोपी गुमान सिंह को गिरफ्तार किया गया. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है. कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अश्विनी सिंहस आरक्षक यशवंत सिंह, दिनेश उइके की सराहनीय भूमिका रही.


You may have missed