May 5, 2026

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बीच सड़क पर युवती का मारपीट वाला वीडियो

IMG_20210801_135002

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है. इस वीडियो में एक युवती एक युवक को थप्पड़ मार रही है. साथ में ट्रैफिक पुलिस वाला भी खड़ा है. वीडियो लखनऊ का बताया जा रहा है. पहले वीडियो देखिए. फिर बताते हैं कि मामला क्या है?


वीडियो में एक युवती कैब चालक की पिटाई करती दिख रही है. वह उसे एक के बाद एक चांटे मार रही है. पुलिसवाला बीचबचाव की कोशिश करता है, लेकिन युवती लगातार कैब वाले को पीटती रहती है. वीडियो में दिख रहा है कि कैब का साइड मिरर भी टूट चुका है. एक युवक जो कैब वाले को बचाने की कोशिश कर रहा है, महिला उसका भी गिरेबान पकड़ लेती है. इस दौरान चौराहे पर काफी लोग हैं.

मामला क्या है? वीडियो शुक्रवार 30 जुलाई का है. लखनऊ के कृष्णानगर के अवध चौराहे का. एक युवती सड़क पर पैदल जा रही थी. एक कैब चालक उसके नजदीक से निकला. आरोप है कि गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी और गाड़ी से युवती को साइड लग गई. पुलिस ने चौराहे पर गाड़ी को रोक लिया. इसके बाद युवती ने कैब चालक को बीच सड़क पर जमकर पीटा. युवती ने पुलिस को बताया कि तेज रफ्तार कैब से वह बाल-बाल बची. युवती का आरोप है कि गाड़ी में सवार युवक उसे परेशान कर रहे थे. यही नहीं गाड़ी से उसको साइड भी लगी थी. दूसरी ओर ड्राइवर ने युवती पर साइड मिरर और फोन तोड़ने का आरोप लगाया है.


You may have missed