April 22, 2026

CG BREAKING: अस्पताल के छठवें मंजिल से कूदकर मरीज ने दी जान, अस्पताल और मेडिकल कॉलेज परिसर में मचा हड़कंप

HOSPITEL CHHALANG

राजनांदगांव। राजनांदगांव के मेडिकल कॉलेज अस्पताल के 6 वें माले से एक मरीज ने कूदकर जान दे दी है। अचानक हुई इस वारदात के बाद अस्पताल और मेडिकल कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया है। मरीज ने किन कारणों से छलांग लगाई और मौत को गले लगा लिया, यह फिलहाल पहेली है। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले मेडिकल कॉलेज अस्पताल के 6 मंजिल से एक मरीज छलांग लगा दी। इस वारदात की वजह से मरीज की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने मामले के जांच कर रही है।


मिली जानकारी के अनुसार, मामला लालबाग थाना के पेंड्री मेडिकल कॉलेज अस्पताल का है। मृतक मानसिक रोगी था। फिलहाल मामले की पूरी जानकारी पता नहीं चला है। पुलिस हर तरह से मामले की जांच कर रही है।


You may have missed