सोशल मीडिया पर छाई कैटरीना-विक्की की सीक्रेट सगाई की खबर, लोगों को अचानक आई सलमान खान की याद
इन दिनों कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के लिंक-अप की खबरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. अक्सर दोनों के रिलेशनशिप की खबरें चर्चा में रहती हैं. कई बार उन्हें साथ में देखा भी जाता है. अब दोनों एक्टर्स के चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. जी हां, कुछ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस कपल ने चोरी छुपे सगाई कर ली है. जिसके बाद से ये खबर सोशल मीडिया पर भी जमकर उछाली जा रही है.


सूत्रों के अनुसार कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की रोका सेरेमनी काफी पर्सनल और सीक्रेट तरीके से की गई है. हालांकि, अब तक कैटरीना और विक्की कौशल ने इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है. वैसे ख़बरों के मुताबिक दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले हैं. इस खबर के सामने आने के बाद दोनों के फैन्स खुशी से चहक उठे. सोशल मीडिया पर ना सिर्फ #VickyKaushal #KatrinaKaif ट्रेंड कर रहा है, बल्कि लोग उन्हें रोके की बधाई भी दे रहे हैं.
लोग दे रहे हैं बधाई
तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग कैटरीना और विक्की को जमकर बधाइयां दे रहे हैं. उनके चाहने वाले जहां इस खबर से चहक उठे हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने इस खबर में कितनी सच्चाई है ये जानना चाहा. सोशल मीडिया पर लोग ना सिर्फ इस खबर ओ एक-दूसरे से शेयर कर रहे हैं बल्कि इस पर तरह-तरह के कमेंट और रिएक्शन दे रहे हैं. वहीं, कुछ लोगों ने इस पर मजेदार मीम्स और जोक्स भी शेयर किये. कई लोगों ने सलमान खान के नाम पर भी मीम्स बनाये.
विक्की कौशल और कटरीना के अफेयर के चर्चे 2019 में तब शुरू हुए जब उन्हें कई बॉलिवुड पार्टियों में एक-साथ देखा गया. हालांकि तब विक्की और कैटरीना दोनों ने ही इससे इनकार किया था.

