May 5, 2026

पूर्व पुलिस कमिश्नर और दर्ज हुआ रंगदारी का एक और मामला, पहले से तीन मामलों में चल रही है सुनवाई

Former Police Commissioner Parambir Singh

मुंबई। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने अपने कार्यकाल में जितनी अवैध वसूली की थी। वो सब मामले एक-एक करके बाहर आ रहे हैं। अब परमबीर सिंह पर रंगदारी का एक और नया मामला दर्ज किया गया है।


इससे पहले उन पर ऐसे ही तीन मामलों में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। शुक्रवार रात गोरेगांव पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ चौथा मामला दर्ज किया गया। इस मामले में निलंबित चल रहे पुलिस अधिकारी सचिन वाजे भी आरोपी हैं।

फिरौती मामले में सीआईडी कर रही है जांच
इससे पहले मुंबई पुलिस ने फिरौती के एक मामले में भी परमबीर सिंह व आठ अन्य के खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया था। इसकी जांच राज्य सरकार ने महाराष्ट्र सीआईडी को ट्रांसफर कर दी थी। इनके खिलाफ ठाणे में दर्ज दो अन्य मामलों की जांच भी सीआईडी को सौंपे जाने की तैयारी चल रही है।

लुकआउट नोटिस हो चुका जारी
ठाणे पुलिस ने परमबीर सिंह के खिलाफ हाल ही में लुकआउट नोटिस जारी किया था। फिरौती और उगाही के मामले में ठाणे में केतन तन्ना द्वारा परमबीर सिंह सहित 28 लोगों पर केस दर्ज कराया है। केस के सभी 28 आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। मामले के कुछ आरोपी पहले से जेल में है। अन्य आरोपी विदेश न भाग जाए, इसलिए यह लुकआउट नोटिस जारी किया गया।


You may have missed