पति के मोबाइल में पड़ोसन की तस्वीर देख, महिला ने उठाया ये खौफनाक कदम…
मोबाइल फोन से लोगों की जिंदगी में काफी सहूलियत हो गई है. पल भर में हम अपनों से दूरे बैठे सगे संबंधियों से बात कर पाते हैं. अब तो वीडियो कॉल भी संभव है, जिसमें दो लोग एक दूसरे को देखकर बात कर पाते हैं. हालांकि कई मौकों पर मोबाइल फोन से कई भेद भी खुल जाते हैं. अक्सर हमें ऐसा कोई मामला देखने और सुनने को मिलता है कि पति के मोबाइल से ही पत्नी को उसके अफेयर की जानकारी मिली हो.


ऐसा ही एक मामला हरियाणा के जींद से सामने आया है. हालांकि इसका अंत काफी दर्दनाक हुआ. पति के मोबाइल में दूसरी महिला की तस्वीर तथा कथित तौर पर उसके अनैतिक संबंध से खफा पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली. शहर थाना सफीदों पुलिस ने पीड़िता के भाई की शिकायत पर उसके पति, पड़ोसी महिला समेत चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है.
पुलिस के अनुसार सुंदरलाल की 38 वर्षीय पत्नी उषा को 21 अगस्त को उपचार के लिए PGI रोहतक ले जाया गया, जहां बीती रात उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मृतका के भाई बलराज के अनुसार उसकी बहन की शादी 2005 में राडा मोहल्ला निवासी सुंदरलाल के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करते रहते थे. वहीं, सुदंरलाल के पड़ोस की एक माहिला के साथ अवैध संबंध थे.
इस बात को लेकर घर में कलह रहती थी. पुलिस ने कहा कि दर्ज शिकायत के अनुसार उषा ने 21 अगस्त को अपने पति के फोन में पड़ोसी महिला की तस्वर देखी. इस बात को लेकर सुंदरलाल तथा उषा के बीच कहासुनी हुई और उषा ने जहरीला पदार्थ निगल कर खुदकुशी कर ली. शहर थाना सफीदों के जांच अधिकारी भूपेंद्र ने बताया कि मृतका के भाई की शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है.

