July 4, 2026

Tokyo Paralympics में आज पदकों की बरसात: अवनि ने गोल्ड जीत रचा इतिहास..योगेश-देवेंद्र ने जीते रजत..सुंदर सिंह को कांस्य

images (16)

देश-दुनिया में हर रोज ऐसी कई बड़ी घटनाएं होती है जिनका असर किसी न किसी तरह हमारे जीवन पर पड़ता है. ऐसे में इन सभी खबरों को जानना और भी जरूरी हो जाता है. आपको देश-विदेश की ताजा स्थिति, पल-पल की खबर और तमाम ब्रेकिंग न्यूज अब एक ही जगह मिलेंगी. देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ. ‘जनहित खबर छत्तीसगढ़’                                           (JKCNEWS.COM)


टोक्यो में आज भारत को 4 पदक मिले
टोक्यो पैरालंपिक्स में सोमवार को भारत ने कमाल कर दिया है. अवनि लेखरा ने निशानेबाजी में भारत को पहला गोल्ड दिलाया. जबकि योगेश काठुनिया ने डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल जीता. जेवलिन थ्रो में भारत का डबल धमाल हुआ और देवेंद्र झांझड़िया ने रजत पदक जीता जो सुंदर सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया.

टोक्यो में पदकों की बरसात
देवेंद्र झांझरिया ने 64.35 मीटर की दूरी तक भाला फेंकते हुए देश के लिए सिल्वर मेडल जीता तो वहीं सुंदर सिंह गुर्जर ने 64.01 मीटर तक भाला फेंककर कांसा जीता.

योगेश काठुनिया ने जीता सिल्वर मेडल
टोक्यो पैरालंपिक में योगेश काठुनिया ने भी शानदार प्रदर्शन किया और डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल अपने नाम किया.

भारत की अवनि लेखरा ने जीता गोल्ड मेडल
भारत की अवनि लेखरा ने टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है. उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर AR स्टैंडिंग SH1 के फाइनल में गोल्ड मेडल जीता है.


You may have missed