May 19, 2026

श्री कृष्ण के साक्षात दर्शन कराने के नाम पर महिला से ठगी: बाबा ने कहा- दर्शन करने हैं तो 52 कदम आगे चलो और…

thaagi

दुर्ग जिले में एक ढोंगी बाबा ने दूध लेने गई महिला को भगवान श्री कृष्ण के साक्षात दर्शन कराने के नाम पर उसके गहने ठग लिए और भाग गया है। पता तला है कि आरोपी ने उसे दर्शन कराने के बहाने झांसे में लिया और कहा कि 52 कदम आगे चलो और अपने पहने गहने मुझे दे दो। फिर जब महिला पीछे मुड़ी तो उसे खाली सड़क मिली, जिसके बाद उसे ये एहसास हो गया कि उसके साथ ठगी हुई है।


पूरा मामला मोहननगर थाना क्षेत्र के संतराबाड़ी में तरूण टॉकीज के पास का है। जहां जयश्री चावड़ा (59) रविवार सुबह दूध लेने गई थी। इसी दौरान उसे वो बाबा मिल गया और कहने लगा कि जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण के साक्षात दर्शन करा देगा। बाबा की इसी बात में महिला आ गई। फिर आरोपी ने महिला से कहा कि इसके लिए तुम्हें अपने पहने हुए गहने उतारकर देने होंगे। जयश्री ने उसे अपने गले में पहना हुआ सोने का हार, कान के टॉप्स दे दिए और 52 कदम चलने चली गई। वापस लौटी तब बाबा फरार हो गया था।

CCTV कैमरा की छानबीन जारी
दुर्ग CSP कौशलेंद्र देव पटेल ने बताया है कि घटना सुबह-सुबह की है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचने पर महिला रोते हुए मिली। उसने पुलिस को बताया कि किस तरह से बाबा ने उसे ठग लिया है। वहां दुकानों में लगे आसपास के CCTV कैमरे की जांच हो रही है। वहीं तरुण टॉकीज के बाहर लगा कैमरा बंद मिला है। महिला के बताए हुलिए के अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने यह भी बताया है कि इस वारदात में ईरानी गैंग का हाथ भी हो सकता है।

 


You may have missed