May 24, 2026

CG में बड़ा हादसा: दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने डैम पहुंचे युवक की डुबने से हुई मौत

dubb

रायगढ़। राजस्व विभाग का कर्मचारी रविवार को अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए किंकारी डैम पर गया था। जहां वो अपने कुछ साथियों के साथ नहाने के लिए डैम में उतर गया। लेकिन डैम में तेज बहाव होने के कारण वो डूब गया। घटना के बाद उसके दोस्तों ने इस बात की जानकारी बरमकेला पुलिस को दी। जिसके बाद सोमवार सुबह से गोताखोरों ने रेस्क्यू ऑपरेशन पतासाजी कर रही है।


28 वर्षीय दिल कुमार बरमकेला तहसील में राजस्व विभाग में पदस्थ था। वो रविवार को अपने 5 से अधिक दोस्तों के साथ डैम में पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान शाम करीब 4 बजे वो और उसके दोस्त डैम में नहाने के लिए उतर गए। जिस जगह पर दिल कुमार नहा रहा था। वहां पानी का बहाव अचानक तेज हो गया और देखते ही देखते युवक अपने दोस्तों के सामने ही पानी में डूब गया।


You may have missed