August 25, 2026

CG NEWS: खेत में मिली युवती की अर्धनग्न लाश, पुलिस कर रही मामले की जाँच

ardhn

जांजगीर। जांजगीर जिले में एक 22 साल की युवती की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिली है। युवती सोमवार रात को अचानक घर से लापता हुई थी। अगले दिन मंगलवार को उसकी लाश गांव के ही एक खेत में फसल के बीच में पड़ी मिली है। मौके पर उसे घसीटने के निशान भी मिले हैं। इसके चलते पुलिस ने युवती की हत्या की आशंका जताई है।


जांजगीर जिले के डभरा थाना क्षेत्र के कुधरी गांव की है। युवती अचानक रात को घर से लापता हो गई थी। परिजनों को पता चलने पर वे उसकी तलाश कर रहे थे। इसके बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह जब गांव में कुछ लोग खेत में काम करने गए तब युवती का शव गांव के सरंपच के खेत के पीछे वाली खेत में पड़ा देख घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी है।

शव एक दीवार से लगे खेत में फसल के बीच में पड़ा हुआ था। युवती के सिर और हाथ पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं। युतवी का घर से कूछ दूर पर एक खेत के पास चप्पल मिली हैं। उसी स्थान पर उसके प्रेमी गुलेश अंचल का भी एक चप्पल मिला है। मामले को लेकर एसडीओपी भवानी शंकर खूंटिया ने के अनुसार युवती का प्रेम प्रसंग गांव के ही गुलेश अंचल के साथ चल रहा था। घटना के बाद से ही गुलेश लापता है। हम इस मामले में अलग-अलग एंगल से अभी जांच कर रहे हैं। शव को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।


You may have missed