टीवी की संस्कारी गोपी बहू ने बिकनी पहनकर लगाई स्वीमिंग पूल में छलांग, देखें Video
एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी टीवी की दुनिया का पॉपुलर नाम हैं. उन्हें ‘गोपी बहू’ के नाम से जाना जाता है. शो में संस्कारी बहू का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस हैं. वो लगातार अपनी इमेज बदलने की कोशिश में लगी हैं. बिग बॉस के घर में भी वो बहू से बेब की इमेज में ढलने की कोशिश में लगी थी. अब सोशल मीडिया पर भी वो लगातार अपनी ग्लैमरस फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं.


हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वो ब्लैक कलर की मोनोकनी पहने स्वीमिंग पूल में एंजॉय करती दिख रही हैं. मोनोकनी में देवोलीना काफी ग्लैमरस दिख रही हैं. उनके इस नए अवतार को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. उन्होंने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ये ताकत, प्रेम, दया और खुशी के साथ एक नई जर्नी की शानदार शुरुआत थी. थैंक्यू मेरी रील्स गुरु harshita jajodia मुझे इतना खूबसूरत बनाने के लिए. #devoleena #devoleenabhattcharjee #reelitfeelit #reelsinstagram.
View this post on Instagram
देवोलीना भट्टाचार्जी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें शो साथ निभाना साथिया से पहचान मिली. इस शो में वो भोली-भाली गोपी बहू के रोल में थीं. इस रोल को उन्हें बेहद परफेक्ट तरीके से निभाया था. वो बिग बॉस 13 और बिग बॉस 14 में भी नजर आई थीं. शो में उन्हें फैंस पसंद किया था. साथ निभाना साथिया के सीजन 2 में भी देवोलीना ने स्पेशल अपीरियंस दी थी

