July 29, 2026

बेटी के इस हरकत से परेशान मां ने हत्या करने के बाद फांसी के फंदे पर लटकाया बेटी का शव

fansi

Etawah Mother Killed Daughter: इटावा (Etawah) के बैदपुरा थाना अंतर्गत उमराई गांव में 28 अगस्त की देर शाम जब कमला देवी (Kamla Devi) अपनी छोटी बेटी के साथ घर वापस लौटी तो बड़ी बेटी 17 वर्षीय प्रियंका की मांग में सिंदूर देखकर उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया.


कमला ने जब अविवाहित बिटिया से मांग में सिंदूर भरने का कारण पूछा तो बेटी ने गांव (Village) के ही एक युवक के नाम का सिंदूर लगाने की बात कही. जिसके बाद गुस्से में मां (Mother) ने बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दी और गला दबा दिया जिसके चलते प्रियंका की मौके पर ही मौत (Death) हो गई.

फांसी का फंदा बनाकर लटका दिया
जब मां को लगा कि उसके हाथों से बेटी का कत्ल हो गया है तो उसने मृत शरीर को एक धोती के जरिए फांसी का फंदा बनाकर लटका दिया और अड़ोस-पड़ोस के लोगों को जानकारी दी. तब तक अन्य परिजन भी घर पर आ गए थे. 112 के माध्यम से थाना पुलिस को सूचना दी गई. जब थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक के शव को फांसी के फंदे से उतार लिया गया था. घटना के दिन अन्य परिजन घर के बाहर गए हुए थे. घर पर प्रियंका अकेली थी.1

जांच में सामने आती गई सच्चाई
घटना की जानकारी मिलने के बाद जब एबीपी गंगा की टीम मौके पर पहुंची तो मृतक प्रियंका की मां ने रोते-रोते ये बताया था कि गांव के ही एक युवक राजकुमार को उन्होंने घर से निकलते हुए देखा था. यही नहीं उन्होंने बिटिया के प्रेमी राजकुमार पर हत्या और रेप का भी आरोप लगाया था. परिजनों की तरफ से जो तहरीर थाने में दी गई थी उसमें राजकुमार को ही आरोपी बताया गया था. लेकिन, जब पुलिस ने जांच शुरू की तो धीरे-धीरे सारी परतें खुलती चली गईं.

आरोपी महिला ने कबूल किया गुनाह
पुलिस ने घटना के 3 दिन बाद खुलासा करते हुए बताया कि मृतक प्रियंका का गांव के ही युवक राजकुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था. घटना वाले दिन प्रियंका ने मांग में सिंदूर भरा था, जिसके बाद ही ये सारी घटना घटित हो गई. उधर, रिश्तों का कत्ल करने वाली हत्यारी मां ने भी कबूल किया कि जब वो छोटी बेटी के साथ घर वापस लौटी तो बड़ी बिटिया के मांग में सिंदूर देखकर गुस्से में आकर धोखे से बिटिया का कत्ल हो गया. पुलिस ने सारे मामले से पर्दा उठाकर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.


You may have missed