May 6, 2026

छत्तीसगढ़: सेक्स रैकेट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे राज्यों से लड़कियां लाने वाला सप्लायर गिरफ्तार

SEXR

दुर्ग जिले की सुपेला पुलिस ने सेक्स रैकेट मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम मो. शाहिद है, जो इलाहाबाद का रहने वाला है. आरोपी पर आरोप है कि वह लड़कियां लेकर आता था. होटल में सभी अरेजमेंट करने के बाद रैकेट (sex racket) को ऑपरेट करता था. पुलिस ने गिरफ्तार किया है.


भिलाई के नेहरू नगर स्थिति राजश्री होटल (Rajshree Hotel) में भी आरोपी ने सैक्स रैकेट को ऑपरेट कराया था, तब पुलिस ने रेड मारकर कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया था. पुलिस को मो. शाहिद के बारे में तगड़ा इनपुट मिला था. शाहिद लंबे समय से फरार चल रहा था. पुलिस को इलाहाबाद में इनपुट मिला. टीम रवाना हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर लौटी.


You may have missed