May 5, 2026

Raipur News: पूर्व विवाद को लेकर अपहरण कर युवक के साथ बनाया अप्राकृतिक संबंध, तीन आरोपी गिरफ्तार

bachha

रायपुर। पूर्व विवाद को लेकर चार लोगों ने दो युवकों को जबरन बाइक में बैठाकर ले गए व मारपीट किया तथा एक युवक के सााथ अप्राकृतिक संबंध बनाया,घटना की रिपोर्ट उरला थाने में दर्ज करायी गई है।


मिली जानकारी के मुताबिक बेन्द्री रोड उरला निवासी राहुल साहू 20 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि वह 7 सितंबर को 11 बजे अपने दोस्त सोमनाथ शर्मा के साथ देशी शराब दुकान गया था,इसी दौरान उरला निवासी अजय साहू 26 वर्ष टिकेन्द्र साहू 20 वर्ष ,चंद्रशेखर 20 वर्ष व शंकर सतनामी 20 वर्ष आ गए। चारों आरोपी पूर्व विवाद को लेकर गाली-गलौच कर दोनों को मोटरसाइकिल में जबरन बिठाकर चौखडिय़ा तालाब के पास ले गए वहा ले जाने के बाद बेल्ट व बत्ता से उनकी पिटाई किया।

प्रार्थी का आरोप है कि अजय साहू उसके साथ गंदी-गंदी अश्लील हरकत कर रहा था जिसका शंकर सतनामी अपने मोबाइल में वीडियों बनाया इसके बाद चारों आरोपियों ने सोमनाथ शर्मा को वहीं छोड़ दिया। अजय साहू व टिकेन्द्र साहू ने उसे फिर से जबरन अपने बाइक पर बिठाकर पारधीपारा मनीषा पारधी के घर के पीछे एक कमरे में ले गए वहा जाकर अजय साहू ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर उसे छोड़ दिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294,323,34,365,377,506 के तहत अराध कायम कर आरोपियो की पतासाजी में जुटी थी। बुधवार को तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वहीं मामले में अभी एक आरोपी शंकर सतनामी फरार है।


You may have missed