April 24, 2026

छत्तीसगढ़ मौसम अलर्ट : मौसम विभाग ने 21​ जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट…रायपुर और धमतरी समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

BHARI

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में रूक-रूक कर झमाझम बारिश हो रही है। जिसके चलते नदी नाले फिर से लबालब हो गए हैं। वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं 21​ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। शनिवार को दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे। वहीं दोपहर बाद राजधानी में हुई मूसलाधार बारिश से जिंदगी थम गई। शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। कई गाड़ियां घंटों संड़कों में फंसी रही।


बता दें कि शनिवार को राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले 4 दिन बारिश को लेकर महत्वपूर्ण बताया है। वहीं प्रदेश के 21 जिलों के लिए चेतावनी जारी किया है। इनमें बिलासपुर और सरगुजा के 6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है

छत्तीसगढ़ मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक एचपी चन्द्रा के मुताबिक प्रदेश में आज गरज-चमक के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. प्रदेश में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट के साथ विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ के साथ मध्य छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है.

इन जिलों में येलो अलर्ट: मौसम वैज्ञानिक चन्द्रा ने बताया कि प्रदेश के 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इनमें सरगुजा, जशपुर, कोरिया, बलरामपुर, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलौदाबजार, धमतरी, महासमुंद, कबीरधाम, बस्तर, कोण्डागांव, कांकेर, नारायगणपुर शामिल हैं. इसके अलावा जांजगीर, महासमुंद, गरियाबंद, बलोद, बेमेतरा व दुर्ग में ऑरेंज अलर्ट जारी है. कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने को लेकर भी लोगों को सतर्क रहने कहा गया है.


You may have missed