छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज मिले कोरोना के 35 नए मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कोरोना वायरस के 35 नए मरीजों की पहचान हुई है. जबकि एक मरीज की कोरोना से मौत हुई है. वहीं प्रदेश में आज 39 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है. प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.13 प्रतिशत है.


छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग की जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार छत्तीसगढ़ में 9 लाख 91 हजार 7 मरीज कोरोना वायरस (corona virus) को मात दे चुके हैं. अब कुल एक्टिव मरीज 371 हैं. कोरोना वायरस से अब तक 13 हजार 559 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में आज 26 हजार 444 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है.
35 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 39 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/N4uIhRV5zq
— Health Department CG (@HealthCgGov) September 14, 2021

