April 19, 2026

IPL 2021 में एक बार फिर कोरोना का कहर! सनराइजर्स के तेज गेंदबाज टी नटराजन कोरोना पॉजिटिव, जाने क्या होगा मैच का हाल

Sunrisers Hyderabad VS Delhi Capitals

सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज टी नटराजन कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. इसको लेकर सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बुधवार शाम को खेले जाने वाले मैच पर संशय की स्थिति थी, लेकिन बीसीसीआई ने यह साफ कर दिया है कि दोनों टीमों के बीच मैच तय समय पर दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. फिलहाल नटराजन और उनके संपर्क में आने वाले खिलाड़ियों व स्टाफ के अन्य सदस्यों को आइसोलेट कर दिया है और मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है.


स्क्वैड के इन लोगों को भी किया गया आइसोलेट
मेडिकल टीम ने खिलाड़ी के संपर्क में आने वाले 6 सदस्यों की पहचान की है, जिनमें टीम के अहम बल्लेबाज विजय शंकर, टीम मैनेजर विजय कुमार, फिजियोथेरेपिस्ट श्याम सुंदर जे, डॉक्टर अंजना वन्नन, लॉजिस्टिक मैनेजर तुषार खेडकर और नेट गेंदबाज पेरियासामी गणेशन शामिल हैं. इन सभी को आइसोलेशन में रखा गया है.

बीसीसीआई विज्ञप्ति के अनुसार, “सनराइजर्स हैदराबाद का खिलाड़ी टी नटराजन आरटी-पीसीआर जांच में कोविड-19 पॉजिटिव आया है. खिलाड़ी ने खुद को बाकी टीम से अलग कर लिया है और उन्हें अभी कोई लक्षण नहीं दिख रहे. बाकी टीम का स्थानीय समयानुसार आज सुबह 5 बजे आरटी-पीसीआर परीक्षण कराया गया, जिसमें करीबी संपर्क भी शामिल हैं. सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. जिसके परिणामस्वरूप सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज रात को होने वाला मैच दुबई में दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में तय कार्यक्रम के अनुसार खेला जायेगा.”


You may have missed